विश्व हिन्दू परिषद के मध्य भारत प्रांत संगठन मंत्रियों का लहार दौरा, संगठन में बड़े बदलाव की संभावना


लहार।
विश्व हिन्दू परिषद के मध्य भारत प्रांत संगठन मंत्री मा. सुरेन्द्र सिंह चौहान एवं प्रांत मंत्री मा. नवल सिंह भादौरिया का एक दिवसीय दौरा 17 जनवरी 2026 को लहार में प्रस्तावित है। इस दौरे को संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके दौरान लहार जिले के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय पदाधिकारी 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे लहार पहुंचेंगे। आगमन के पश्चात संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में दाल-टिक्कर भोजन एवं मकर संक्रांति मिलन समारोह आयोजित होगा। इसके उपरांत माननीय पदाधिकारी ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस दौरे को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
सूचना : विश्व हिन्दू परिषद प्रचार विभाग, लहार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ