होली त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाये रखने देहात व शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त शांति समिति की बैठक सम्पन्न

**

सीएसपी ने शांति व्यवस्था बनाये रखने की आम जनता से सहयोग की अपील


भिण्ड। पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान व अतिरक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशन में शहर में हौली का त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से मनाया जाये उसको लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में शाम पाँच बजे शांति समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें सर्व समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित हुये, बैठक में सदस्यों से होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन का सहयोग करने की बात कही गई। 
शांति समिति बैठक में सुश्री सीएसपी निशा रेड्डी ने हौली के त्योहार में देहात थाना व शहर कोतवाली की सीमाओं में शांति व्यवस्था बनाये रखने की समस्त निवासियों से अपील की है कि सभी लोग होली दहन जहाँ पूर्व में होता रहा है वहीं करें, सडक़ों के बीचों बीच होलिका दहन न करें, रंग गुलाल के प्रयोग में ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग न करें, चेहरे पर नकाव का प्रयोग न करें एवं भाई चारे के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगायें, और खास होली के दिन सभी लोग अपने-अपने वाहन धीमी गति से चलाऐं व तीन सबारी बैठकर नशे के हालत में बिल्कुल ड्रायविंग न करें, और सर्व समाज को होली के त्योहार की शुभकामनाऐं देते हुये कहा कि प्रसन्न होकर ही होली का त्योहार मनाऐं। शांति समिति बैठक में नायब तहसीलदार अरविन्द शर्मा ने कहा कि होली दहन स्थानों को चिन्हित किया जायेगा एवं उन स्थानों पर अशांति न हो इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा, रात्रि में होली दहन तक विभिन्न स्थानों पर देहात व शहर कोतवाली पुलिस का गश्त कर नजर रखी जायेगी।
*अवैध शराब का मुद्दा छाया रहा*
शांति समिति बैठक में सभी प्रबुद्धजनों ने एक सुर में कहा कि बीट प्रभारियों को सतर्क किया जाये, उनके संरक्षण में भांग या अवैध शराब का कारोबार तेजी से चलता है, जो गैर कानून है, इस पर शहर कोतवाली प्रभारी शिव सिंह यादव व देहात थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने संयुक्त रूप से कहा कि शराब का कारोबार करने वालों पर नरमी नहीं कठोर कार्रवाई की जायेगी, और यदि ऐसे लोग अवैध शराब का कारोबार करते कानून व्यवस्था प्रभावित करते हैं तो उन पर सतत निगरानी रखी जायेगी, समय रहते ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। बैठक में डीजे साउण्ड का भी मुद्दा गरमाता रहा, किसी ने कहा कि होली के दिन इस पर पूर्ण रूप से रोक लगे तो नायब तहसीलदार साहब ने पूर्ण आश्वत करते हुये कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड की 10 वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाऐं संचालित हो रही हैं, अत: ऐसे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का  प्रयोग नहीं किया जायेगा, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो। 
*बैठक में कौन-कौन रहा उपस्थित*
शांति समिति की बैठक में मुकेश दीक्षित, भगवानदास बाबा, ओमप्रकाश, निसाार कुर्रेशी, हफीम पठान, नरेन्द्र गुप्ता, अंकित भदौरिया, रवि रमन, प्रमोद भदौरिया, सुधीर राजौरिया, दीपक बरूआ, पवन पचौरी, विश्व प्रताप सिंह विष्णु, शहर काजी इरफान काजी, कौशलेन्द्र सिंह, मनोज गर्ग, राहुल कुशवाह आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ