ग्वालियर।
भारतीय जनता पार्टी में लायक सिंह कुशवाहा का राजनीतिक कद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। लहार विधानसभा क्षेत्र के निवासी और ग्वालियर में रहकर पूरे संभाग में सक्रिय भूमिका निभा रहे भाजपा नेता लायक सिंह कुशवाहा अब ओबीसी वर्ग के एक मजबूत और प्रभावशाली चेहरे के रूप में उभर रहे हैं। भविष्य की सियासत में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।
विगत दिनों लायक सिंह कुशवाहा के पिता की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वयं उनके ग्वालियर स्थित निवास पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा राजनीतिक हलकों में खासा चर्चा का विषय बना रहा। इसे लायक सिंह के बढ़ते राजनीतिक महत्व और संगठन में उनकी उपयोगिता से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस अवसर पर समाजसेवी लायक सिंह कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान श्री सिंधिया ने लायक सिंह कुशवाहा के पिता के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लायक सिंह कुशवाहा की प्रशंसा करते हुए कहा, “जैसा तुम्हारा नाम है, वैसा ही तुम्हारा काम है। तुम सदैव मेरे अति प्रिय हो।” उनके इस बयान को संगठन और समाज दोनों में लायक सिंह की सक्रियता, निष्ठा और सामाजिक जुड़ाव की खुली सराहना के रूप में देखा जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिस तरह से पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्वयं लायक सिंह कुशवाहा के निवास पर पहुंचे, उससे यह साफ संकेत मिलता है कि आने वाले समय में वे क्षेत्रीय और संभागीय राजनीति में एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ