बहन-बेटियों पर आपत्तिजनक बयान को लेकर सियासी घमासान, फूल सिंह बैरिया पर FIR की मांग तेज


ग्वालियर।
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बैरिया के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। बहन-बेटियों से जुड़े बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाह ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाह ने बयान जारी कर कहा कि फूल सिंह बैरिया का यह बयान न केवल निंदनीय है, बल्कि यह कांग्रेस की ओछी और विकृत मानसिकता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में बैठे जनप्रतिनिधियों को भाषा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए, लेकिन कांग्रेस विधायक बार-बार अपनी बयानबाजी से समाज को आहत कर रहे हैं।
इस मामले को लेकर महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भी नाराज़गी देखी जा रही है। कई संगठनों ने इसे नारी सम्मान पर सीधा हमला बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, बयान को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई स्पष्ट सफाई सामने नहीं आई है, लेकिन विवाद बढ़ने के साथ ही मामला राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर तूल पकड़ता जा रहा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ