लहार विधायक के प्रयास से ग्राम जमुहा के स्कूल को मिला शहीद शिवपाल सिंह का नाम


मोनू उपाध्याय | लहार
लहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमुहा के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। क्षेत्र के वीर सपूत शहीद शिवपाल सिंह के सम्मान में ग्राम जमुहा स्थित हाई स्कूल का नाम अब उनके नाम पर रखा गया है। यह निर्णय लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ‘गुड्डू भैया’ के प्रयासों से संभव हो पाया है।
गौरतलब है कि हाल ही में 11 जनवरी को शहीद शिवपाल सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर विधायक अम्बरीष शर्मा गुडडू ग्राम जमुहा पहुंचे थे। इस दौरान सेवानिवृत्त सैनिक संघ के अध्यक्ष श्री रामबहादुर सिंह (कैप्टन) ने शहीद परिवार की ओर से मांग रखी थी कि ग्राम में स्मृति द्वार का निर्माण किया जाए एवं स्कूल का नाम शहीद शिवपाल सिंह के नाम पर रखा जाए।
विधायक गुडडू भैया ने उसी समय आश्वासन दिया था कि मार्च बजट के बाद स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाएगा तथा स्कूल का नामकरण शीघ्र ही अधिकारियों से चर्चा कर पूर्ण कराया जाएगा। उनके इस आश्वासन का परिणाम आज सामने आया, जब ग्राम जमुहा हाई स्कूल को औपचारिक रूप से शहीद शिवपाल सिंह के नाम का दर्जा मिल गया।
इस निर्णय से ग्रामवासियों एवं शहीद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने विधायक अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया को इस संवेदनशील और सम्मानजनक पहल के लिए आशीर्वाद एवं धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर विधायक अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया ने कहा—
“मैं कहने में नहीं, करने में विश्वास रखता हूँ। जो बात कहता हूँ, उसका तत्काल क्रियान्वयन करता हूँ। हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि आज हमारे वीर सपूत शहीद शिवपाल सिंह जी के नाम से विद्यालय का नामकरण हुआ है। यह पूरे क्षेत्र और ग्राम के लिए गर्व का विषय है। बहुत जल्द स्मृति द्वार का निर्माण भी कराया जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन शहीद परिवार, ग्रामवासियों और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का दिन है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ