पशु शेड के नाम पर शासन की योजना का किया बंदरबांट



शिकायत के बाद भी प्रशासन के कान पर नहीं रेंगी जूं , ग्रामीण परेशान 
रौन : जनपद पंचायत रौन के ग्राम नौधा में पशु शेड के नाम पर राशि निकाल कर योजना का बंदरबांट किया गया है  ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर गंभीर आरोप लगाए है लगातार शिकायत और जांच के बाद भी कोई कार्यवाही न होने से ग्रामीण परेशान है ग्राम पंचायत नौधा में हितग्राही व्यक्ति को 30 बोरी सीमेंट,1000 ईट,100kg सरिया दिया बस लेकिन सरपंच एवं सचिव ने किसी दूसरे स्थान की फोटो लगाकर उसकी संपूर्ण राशि का आहरण कर लिया है उक्त मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाए तो बड़े भ्रष्टाचार से खुलासा हो सकता है
शिकायतकर्ता का कहना है हम 6 महीने से शिकायत कर रहे है सरपंच दोषी है फिर भी सभी अधिकारी मोन क्यों है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ