ग्वालियर. मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को हुई मूसलाधार वर्षा के पानी रमौआ गुरूवार की सुबह भी ओवरफ्लो होने की वजह से पानी बैसली नदी में बह रहा है। तिघरा के 7 गेट खुलने के बाद मुरार स्थित रमौआ बांध ओवरफ्लो चल रहा है। जिस वजह से वेस्ट वियर में पानी रात 2 बजे छोड़ा जा रहा है। लगातार पानी रिलीज करने से मुरार की जीवनदायिनी बेसली नदी भी उफान पर रमौआ पर बाई 80वर्षीय रामकुंवर बता रही है मैं तो जब से ब्याह कर आई हूं तब से बंधा को ऊपर से बहता हुआ नहीं देखा है। अब हालत यह है इसके साथ ही गांव में कई घरों में पानी भरा हुआ है। इसके अलावा सिरोल स्थित ब्लू लोट्स के घरा में पानी भरा हुआ है। कई लोग घरों में फंस गये है। पानी निकालने के लिये जुटे हुए है। बेसली नदी के पुल-पुलियाओं से लोगों का आवागमन को रोक दिया गया है। वैसे तो पुलिस ने मोर्चा संभाला है। यही वजह है कि बुधवार की रात 11 बजे से मुरार इलाके की बिजली गायब है। गुरूवार की शाम 5 बजे बिजली आई है। बिजली विभाग ने 18 घंटे का पावर कट किया हुआ था। शहर के इन क्षेत्रों में भर पानी बहोड़ापुर के के घरों में दो से तीन फीट तक भरा पानी। सिारेल रहा सहित कॉलोनी और निचली बस्तियों में भरा पानी। मुरार तहसील के ग्राम पंचायत बिल्हैटी गांव में भरा पानी एक मंजिल तक डूबे मकान। लक्ष्मीगंज के पास जागृति नगर में नाले का गन्दा पानी घरों में भरा। बहोड़ापुर शील नगर पर पानी भरा है. मुरार में नदीपार टाल पर बेसली नदी में उफान से कई घर डूब गए हैं। गुड़ा गुड़ी और गोलपहाड़िया क्षेत्र में बरसात का पानी बैठने से दो झज्जर मकान गिरे।
0 टिप्पणियाँ