चिन्नौनी पुलिस द्वारा 05 पेटी देशी प्लेन मदिरा एवं 04 पेटी देशी मसाला कुल 09 पेटी अवैध शराब कीमत करीबन 27,000/- रुपये की जप्त कर कार्यवाही की गई.

चिन्नौनी पुलिस द्वारा 05 पेटी देशी प्लेन मदिरा एवं 04 पेटी देशी मसाला कुल 09 पेटी अवैध शराब कीमत करीबन 27,000/- रुपये की जप्त कर कार्यवाही की गई.


थाना प्रभारी चिन्नौनी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तिन्दोखर में एक व्यक्ति ने अपने घर के पास बने कच्ची दीवार के टीन सेट में अवैध शराब रखी हुई है, मुखबिर की उक्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी चिन्नौनी द्वारा मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान ग्राम तिन्दोखर में पहुंचकर दबिश दी गई तो मुखबिर के बताये हुलिये अनुसार एक व्यक्ति पुलिस को आता देखकर भागने लगा, जिसे फोर्स की मदद से पकड़ने का भरसक प्रयास किया गया, परंतु पतली गलियां एवं सघन बरती होने के कारण आरोपी वहां से भागने में सफल हुआ, जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी के घर के पास बने कच्ची दीवार के टीन सेट में चैक किया गया तो उसमें 05 पेटी देशी प्लेन मदिरा तथा 04 पेटी देशी मदिरा मशाला कुल 09 पेटी अवैध शराब की रखी मिली, जिसमें कुल क्वाटर 450 शीलबंद थे, मौके पर उक्त शराब के संबंध में कोई वैध दस्तवोज न होने पर उक्त अवैध शराब कीमती करीबन 27,000/- रुपये को जप्त किया गया एवं थाना वापसी पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के फरारशुदा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
#Morena #मुरैना #news #NewsUpdate #पुलिस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ