नशा मुक्ति एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन



लहार -- महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् व्लांक लहार जिला भिण्ड की नवांकुर संस्था श्री सरजू प्रसाद समाज सेवा युवा मण्डल समिति द्वारा ग्राम पंचायत छिबावली नं२ के ग्राम सलैया के मां शीतला माता मंदिर प्रांगण में नशा मुक्ति एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संस्था प्रमुख रामकुमार शर्मा द्वारा लोगों को नशा न करने के लिए जागरूक किया गया। जिसमें बरिष्ट समाज सेवी मनोज शर्मा द्वारा लोगों को यह बताया गया कि नशा हमारे स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित करता है। नशा से धन एवं स्वास्थ्य दोनों प्रकार से हानिकारक है।
नशा न करने के लिए लोगों संकल्प दिलाया गया।
स्वच्छ ग्राम तो स्वस्थ्य भारत।
आज के इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख रामकुमार शर्मा के द्वारा लोगों को यह भी समझाया गया कि स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी उपयोगी है।हमे अपने आस पास साफ़ सफाई रखना बहुत जरूरी है।जिससे कितनी ही प्रकार कि बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
इस लिए स्वच्छ ग्राम तो स्वस्थ्य भारत।
इस लिए यह हमारे स्वास्थ्य राष्ट्र के लिए जरूरी है।यही परिकल्पना हमारे गांधी जी की थी। आज हमारे मोदी जी की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ