*9 अगस्त को कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन लहार में*
📝 *देवानंद नायक*
भिंड : मप्र में लोकसभा चुनाव में शून्य पर आ गई कांग्रेस मृतप्राय अवस्था में पहुंच चुकी है और अब एमपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे डॉक्टर गोविन्द सिंह के अतिक्रमण मामले को मुख्य मुद्दा बनाकर राजनीतिक संजीवनी की तलाश में हैं गौरतलब है कि लहार के पूर्व माननीय रहे डॉ गोविंद सिंह के आवास जिसे क्षेत्रीय लोगों के बीच कोठी के नाम से जाना जाता है में शासकीय भूमि पर कब्जा कर निर्माण करने का मामला सामने आया था जिसमे सीमांकन कराया गया जिसके विरोध में इफको के पूर्व डायरेक्टर रहे डॉ गोविंद सिंह के पुत्र अमित प्रताप सिंह माननीय मप्र उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ में सिंगल बेंच में उसके बाद डबल बेंच में गया दोनो जगह याचिका खारिज हुई और उसके बाद देश के सर्वोच्च न्यायालय में सीमांकन को चुनौती देने गए किंतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दो सप्ताह के भीतर राजस्व न्यायालय में अपील करने का निर्देश देकर मामला निष्पादित कर दिया किंतु इसी मुद्दे को राजनीतीकरण कर राजनीतिक भविष्य की संभावना टटोलने तथा अपनी ताकत का अहसास कराने और कांग्रेस में उपेक्षित महसूस कर रहे पूर्व विधायक पार्टी की मुख्यधारा वापसी के लिए प्रयासरत है अपनी शक्ति प्रदर्शन करने व कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए तेजी डा गोविन्द सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया जा रहा है इसी क्रम दबोह सर्किल में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया और में अतिक्रमण विरोधी अभियान में रमेश त्यागी पूर्व सरपंच के टूटे मकान का निरीक्षण कर रमेश त्यागी से उनकी लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया डा गोविन्द सिंह का कहना है कि न हम झुके है और न झुकेंगे किंतु यहां एक सवाल खड़ा होता है किसके सामने नही झुकेंगे माननीय न्यायालय के फैसले का सम्मान करेंगे या फिर माननीय न्यायालय के सीमांकन करवाने संबंधी फैसले का आदेश का अपमान कर राजनीतीकरण किया जाएगा ९ अगस्त को प्रस्तावित सभा में मप्र कांग्रेस के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ,दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, अशोक सिंह विवेक तनखा, अजय सिंह राहुल सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित होंगे इस प्रदर्शन के लिए जिला कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही हैं अब समय तय करेगा कि सफलता किस स्तर तक प्राप्त होती है

0 टिप्पणियाँ