कार्यक्रम में उपस्थित समाज के सभी लोगों ने सर्वप्रथम भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर फूल माला पहना कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की एवं इसके उपरांत एक दूसरे को गुलाल लगा कर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम में उपस्थित समाज बंधुओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर भी विचार किया कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष शंभू दयाल श्रीवास जी ने समाज में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया एवं समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।
इसी क्रम में कार्यक्रम में उपस्थित लहार सेन श्रीवास समाज के अध्यक्ष एवं पार्षद अभिजीत यागिक पंकज ने भी समाज में शिक्षा को समाज के विकास में सबसे अहम भूमिका बताते हुए कहा कि है आधी रोटी खाकर भी गुजारा करना पड़े लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाओ क्योंकि समाज का विकास तभी संभव है जब समाज शिक्षित हो।
इसी क्रम में कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामरतन सेकेट्री ने भी समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया कार्यक्रम में ओमप्रकाश श्रीवास मेहगांव सुरेंद्र श्रीवास भिंड रामजी प्रधान देशराज पार्षद मनमोहन श्रीवास अजय श्रीवास सुभाष श्रीवास धर्मेंद्र श्रीवास भिंड शिववीर श्रीवास घनश्याम श्रीवास मिहोना रामकुमार आचार्य जी राजेश श्रीवास दीपू श्रीवास लहार नाथूराम श्रीवास धर्मेंद्र श्रीवास जामना बृजेश श्रीवास मुन्ना भगत एवं सैकड़ों कि संख्या में समाज बंधु सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित समाज बंधुओं का आभार मिहोना समाज के अध्यक्ष विनय श्रीवास ने किया।

0 टिप्पणियाँ