*मेहगांव नगर परिषद अध्यक्ष ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता*
🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈
✍️ देवानंद नायक "पत्रकार" पाक्षिक साकांक्ष
लहार : नगर लहार में प्रतिवर्ष की भांति राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई राष्ट्रवीर की 385 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित चल समारोह नगर के महाराणा प्रताप चौराहे से प्रारंभ होकर राष्ट्रवीर दुर्गादास पार्क तक पहुंची वहाँ पर एक जनसभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अम्बरीश शर्मा गुड्डू भैया उपस्थित रहे कार्यक्रम में राठौर समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को भाजपा नेता गुड्डू भैया ने सम्मानित किया बृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया राठौर समाज द्वारा मुख्यातिथि अम्बरीष शर्मा गुड्डू भैया को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहगांव नगर परिषद अध्यक्ष कंचन राठौर द्वारा की गई इस अवसर पर जिलापंचायत उपाध्यक्ष नंदराम बघेल राठौर समाज के सुरेंद्र राठौर नेताजी सहित राठौर समाज व नगर के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे


0 टिप्पणियाँ