गोविंद के गढ़ में शिवराज की ललकार बोले अन्याय के साम्राज्य को जनता खत्म कर देगी

*गोविंद के गढ़ में शिवराज की ललकार बोले अन्याय के साम्राज्य को जनता खत्म कर देगी*
💥💥💥💥💥💥💥💥
 *केंद्रीय मंत्री सिंधिया का  विना नाम लिए गोविंद सिंह पर बार बोले ,बोले जो लहार को  अपनी बपौती समझते है उन्हें चुनाव हराएं*
💥💥💥💥💥💥💥💥
*लाडली बहन सम्मेलन में 559 करोड़ के शिलान्यास व भूमिपूजन , लहार फिर भी रहा खाली हाथ*
💥💥💥💥💥💥💥💥
*जनदर्शन में मिले स्नेह से हुए अभिभूत*



✍️ देवानंद नायक (पाक्षिक साकांक्ष)
लहार:- मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री सिंधिया की  शासकीय कार्यक्रम के बहाने हुई लहार यात्रा आगामी चुनावों में  नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को उनके गढ़ में घुस कर चुनौती देने का एक माध्यम बन गई जन दर्शन के बहाने लहार में भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया  लहार नगर के दशहरा मैदान भाटनताल पर  आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में पधारे प्रदेश के मुखिया शिवराज व ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने अपने अंदाज में गोविंद सिंह को ललकारा मुख्यमंत्री शिवराज बोले लहार में  जिस तरह जनता सड़क पर उमड़ कर आई है उससे  यह स्पष्ट है कि लहार में गोविंद सिंह जी आपके अन्याय व अत्याचार के साम्राज्य  को उखाड़ फेंकने का कार्य किया जाएगा वही दूसरी ओर सिंधिया द्वारा बिना नाम लिये नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा कि जिन्हें आपने सात बार मौका दिया और जो लोग लहार को अपनी बपौती समझते है उन्हें आप चुनाव में हराएं भाजपा प्रत्याशी कोई भी हो उसे जितने का कार्य करें 
नगर में जनदर्शन के दौरान जगह जगह भव्य स्वागत किया गया तथा स्वागत के बहाने विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों के द्वारा शक्तिप्रदर्शन भी किया गया  इस अवसर पर मुख्यमंत्री मंत्री के रथ पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया व सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया   पूर्व विधायक रसाल सिंह  व अम्बरीष शर्मा गुड्डू व रोमेश महंत भी उनके साथ रहे 
इस लाडली बहन सम्मेलन में मुख्यमंत्री द्वारा 559 करोड़ रुपये की राशि के विभिन्न विकास कार्यो के भिण्ड जिले में भूमिपूजन व ई शिलान्यास किये गए किंतु  यह स्पष्ट रूप से नही कहा जा सकता कि इसमें लहार विधानसभा क्षेत्र के लिए कौन सा विकास कार्य स्वीकृत हुआ तथा पूर्व चुनावी यात्राओं के दौरान की गई घोषणाएं आज भी घोषणा बनी हुई हैं और लहार विधानसभा आज भी खाली हाथ ही रह गई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ