प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस भिंड में ’विश्व कैंसर दिवस’ पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न




विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय एम.जे.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिंड में प्राचार्य डॉ आर.ए. शर्मा के मार्गदर्शन में एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के कार्यक्रम संयोजक डॉ आशीष गुप्ता के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम विषय विशेषज्ञ का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया इसके पश्चात भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ राजीव जैन ने विद्यार्थियों के साथ कैंसर शरीर के लिए क्यों हानिकारक है और इसके दुष्परिणाम से विद्यार्थियों को अवगत कराया। विषय विशेषज्ञ डॉ साकार तिवारी ने विद्यार्थियों को कैंसर क्या होता है यह कैसे फैलता है के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवा फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड्स को डाइट में ज्यादा शामिल कर रहे हैं। इनमें मौजूद हानिकारक तत्व शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को कमजोर करते हैं और कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं। सिगरेट, गुटखा और शराब पीने की वजह से युवाओं में तेजी से कैंसर बढ़ रहा है। आदतें फेफड़ों, मुंह, गले और लिवर कैंसर के प्रमुख कारण हैं।
उन्होंने बताया कि गलत खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण युवाओं में मोटापे की समस्या बढ़ रही है। मोटापा ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और कोलन कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण, पानी में मिल रहे हानिकारक केमिकल और यूवी किरणों का असर भी कैंसर के मामलों को बढ़ा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मॉडर्न लाइफस्टाइल में तनाव और नींद की कमी युवाओं की सेहत पर भारी पड़ रही है। यह शरीर की इम्युनिटी को कमजोर करता है और कैंसर का खतरा बढ़ाता है। अंत में मोहित कुमार दुबे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर डॉ हेमंत कुमार दुबे और डॉ कमला नरवरिया सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#WorldCancerDay
#भिण्ड
#Bhind

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ