*लहार विधायक पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद या तो सबूत पेश करें या सार्वजनिक रूप से माफी मांगे कांग्रेस नेता -सुभाष अग्निहोत्री*
*एक ओर बोलते है हम गांधी बादी विचारधारा से जुड़े है दूसरी ओर अभद्र भाषा का प्रयोग ये कैसी दोहरी मानसिकता -धीरज सिंह कौरव*
सोमवार को लहार में भाजपा मंडल अध्यक्ष लहार सुभाष अग्निहोत्री मंडल अध्यक्ष मछंड दीपक सिंह राजावत एवं मंडल अध्यक्ष आलमपुर धीरज पटेल एवं युवा भाजपा नेता संजीव चौधरी पत्रकार द्वारा एक पत्रकार बार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मछंड में मंच से बोली गई अमर्यादित भाषा को लेकर पलटवार किया जिसमें मंडल अध्यक्ष मछंड दीपक सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी के नेताओं एवं हमारी संवेदनाएं मृत व्यक्ति के परिवार के साथ है और हम अपने पार्टी स्तर से उन्हें हर संभव मदद करने की कोशिश भी करेंगे पर डॉ गोविंद सिंह अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती हुई को बचाने के लिए सिर्फ राजनैतिक रोटियां सेक रहे है आगे उन्होंने कहा कि आपके ही कार्यकाल में दो अप्रैल के दंगे में एक गांध के राजावत परिवार की हत्या पुलिस द्वारा कर दी गई थी तब आप चुप क्यों रहे आप विधायक थे तब उन्हें कोई सहायता राशि क्यों नहीं उपलब्ध कराई ओर उन्होंने कहा कि हमारी लहार विधायक के शासन काल जबसे शुरू हुआ तब से सिर्फ रामराज्य चल रहा है गोविंद सिंह झूठी मानवीय संवेदनाएं बटोरने का काम राजनीति करके कर रहे हैं और इतने बड़े नेता को ऐसा करना गोविंद सिंह की ओछी मानसिकता को दर्शाता है तो वही मंडल अध्यक्ष भाजपा लहार सुभाष अग्निहोत्री ने कहा कि आजकल लहार में राम राज्य चल रहा है गोविंद सिंह एवं उनके लोग हमारे जनसेवक विधायक पर झूठे आरोप लगा रहे हैं अगर उनके पास कोई सबूत है तो सार्वजनिक करें या फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे आगे उन्होंने जंगल राज की बात पर कहा कि डॉ गोविंद सिंह अपने समय की घटनाओं को याद करें तब उन्होंने क्या किया कुछ नहीं मामले तक नहीं खुले ओर आज जब रामराज्य चल रहा तब जंगल राज बोलकर कोरिमोरी वाहवाही लूट रहे है यहां उन्होंने क्रमशःडॉ गोविंद सिंह के कार्यकाल में हुईं घटनाओं का विवरण दिया।
(1) सबसे पहले बात करते गए हम बहुचर्चित मुहिम हत्याकांड की दिनांक 25/09/2015 को मुहिम खान की एक खेत मे लाश बरामद हुई जिसमे कई टीमें बनी और धरातल पर कुछ नही कर सकी और इस हत्याकांड की बजह से कई अधिकारियों को अपनी बलि भी देनी पड़ी पर हुआ क्या कुछ नही ये हत्याकांड सिर्फ एक चर्चा का विषय बनकर रह गया ।
(2) अब हम बात करते है छिदी निबासी सन्तोष शर्मा पुत्र पन्ना लाल शर्मा जो अपने घर से 13 जून 2019 से लापता थे उसके बाद 15 जून को लहार थाने में उनकी गुमसुदगी दर्ज की गई 18 जून को मिहोना थाना अंतर्गत उनकी लाश बरामद की गई जांच हेतु टीम गठित हुई अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर केस रफा दफा कर दिया गया ।
(3)अब हम बात करते है सौरव पुत्र सन्तोष राठौर हत्याकांड की जिसकी 24/10/2018 को मोटरसाइकिल बरामद लाश बरामद मृतक के पिता द्वारा खुलकर नाम भी लिए गए पर हत्या की आशंका ब्यक्त की गई चक्काजाम हुआ पर एक्सीडेंट का केश बनाकर मामले को रफा दफा कर दिया गया ।
4.ग्राम चौरई पर कांग्रेस नेता के ईंट भट्टे पर 23 जनवरी 2023 में हुई राजवीर सविता की हत्या को आखिर क्यों दबाया गया और इसे जंगल राज की श्रेणी दी जा सकती है तो वही आलमपुर मंडल अध्यक्ष धीरज कौरव पटेल ने कहा कि डॉ गोविंद सिंह और उनकी पार्टी बोलती है कि हम गांधी जी के विचारों को मानने वाले ओर उनके आदर्शो पर चलने बाले लोग है और वहीं अपने ही मंच से इतनी अमर्यादित भाषा आपकी कथनी करनी में अंतर को दर्शाता है आगे सभी ने कहा कि डॉ गोविंद सिंह ने जो हमारे नेता और उनके परिवार जनों पर आरोप लगाए है उसके लिए सार्वजनिक माफी मांगे या फिर हम कानूनी प्रकिया में जो नियमानुसार होगा करने के लिए बाध्य होगे ।

0 टिप्पणियाँ