उत्सव के अवसर पर घर पर बनाइए शुद्ध गर्म मसाला


मसाले बनाने के लिए खड़े मसालों को किस अनुपात में मिलाना चाहिए?
सबसे पहले जवाब दिया गया: मसाले बनाने के लिए खड़े मसालों कोंकिस अनुपात में मिलाना चाहिए ?
यह प्रश्न मेरे विचार से सामान्य गरम मसाले के बारे मे पूछा गया है, अतः मै उसी विचार से उत्तर लिख रहा हूं।

हम अपने घर मे दैनिक उपयोग के लिये जो गरम मसाला बना कर रखते है, यहां मै उसी की रेसिपी लिख रहा हूं। इसे मैने अपनी स्व. माताश्री से सीखा था व हमने जब से होश संभाला, आज तक कभी भी बाजार का गरम मसाला इस्तेमाल नही किया। आम तौर पर लगभग हर महाराष्ट्रियन (ब्राह्मण) परिवार मे अल्प फेरबदल के साथ इसी रेसिपी से गरम मसाला बनाया जाता है।

आवश्यक सामग्री :-

खडा (साबुत) धनिया - 250 ग्राम
1 खाना खजाना
ज़ीरा - 100 ग्राम

तेज पत्ता - 15 ग्राम

दालचीनी - 15 ग्राम

बडी इलायची - 15 ग्राम

काली मिर्च - 15 ग्राम

लौंग - 5 ग्राम

हरी (छोटी) इलायची - 5 ग्राम

जायफल - 1 पीस
1 खाना खजाना
जावित्री - 5 ग्राम

बादयान (स्टार फूल) -10 ग्राम

विधी :-

समस्त सामग्रियों को अच्छी तरह साफ करें, तिनके, मिट्टी व कंकड अगर हों तो हटाऐं। एक कडाही मे सभी एक जैसे आकार की चीज़ों को साथ साथ 2 से 3 मिनट सूखा ही हल्का भूने, इतना कि मसाले की अच्छी खुशबू आने लगे।1 खाना खजाना

अब सभी सामग्री 10 मिनट ठंडा करें व मिक्सर मे बारीक पीस लें। मसाला तैयार है, इसे किसी अच्छे एयर टाइट कंटेनर मे ही रखें, रोज के इस्तेमाल के लिए किसी अन्य छोटे कंटेनर मे निकाल कर रखें, ताकि बडे डब्बे को रोज न खोलना पडे।1 खाना खजाना
Suhana Safar
हम राही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ