TATA और BSNL की बड़ी डील, मिलेगा फास्ट इंटरनेट, Jio Airtel की बढ़ी टेंशन



जब से जियो और एयरटेल के रिचार्ज महंगे हुए हैं, इंटरनेट जगत में बीएसएनएल की दोबारा से बाते होने लगी है। सोशल मीडिया एक्स पर लोग बीएसएनएल में पोर्ट करने की वकालत कर रहे हैं। इसे लेकर खूब ट्रेंड्स चलाए जा रहे हैं। इसी के बीच TATA और BSNL के डील की खबर आती है, कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विस यानी टीसीएस भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL के बीच 15000 करोड़ रुपये की डील हुई है, जिससे भारत में 4G नेटवर्क को चुस्त दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही 5G नेटवर्क को लेकर जमीन तैयार करने का काम किया जाएगा।
1000 गांवों तक पहुंचा फास्ट इंटरनेट
TCS और BSNL मिलकर भारत के करीब 1000 गांव तक 4G इंटरनेट सर्विस को रोलआउट किया जाएगा। इससे आने वाले दिनों में भारत में फास्ट स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलेगी। मौजूदा वक्त में 4G इंटरनेट सर्विस में जियो और एयरटेल का दबदबा है। हालांकि अगर BSNL मजबूत होता है, तो जियो और एयरटेल की टेंशन बढ़ सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ