नपा कार्यवाही के विरुद्ध चले धरना से एसडीएम व सीएमओ का स्थानांतरण


लहार : नगर के वार्ड क्रमांक 12 में साधुबाबा चौतः के नजदीकी भिण्ड भांडेर रोड पर बने एक मकान को अतिक्रमण के नाम तोड़ने के मामले में नगर पालिका प्रशासन ने अवैध रूप से कार्यवाही कर मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क उठा और नपा अमले से झड़फ हो गई मामला बुधवार का है सुबह तड़के नगर पालिका प्रशासन अपने अमले के साथ उक्त मकान पर कार्यवाही करने पहुंचा तो मकान के मालिक मोहनस्वरूप झा द्वारा आपत्ति जताई और कोर्ट में मामला होने की बात कहते हुए दस्तावेज पेश किये तब बकौल मोहनस्वरूप झा सीएमओ ने उन्हें लहार विधायक से मिलने की बात कही ,पीड़ित पक्ष का आरोप है कि लगातार उस पर दबाब बनाकर राजनीतिक दल में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है और बात न मानने पर मकान तोड़ने की कार्यवाही के लिये तैयार रहने को कहा गया है
गौरतलब है इस घटनाक्रम में जब मकान तोड़ने हेतु दो हिटैची कार्यवाही कर रही थी उस समय महिलाएं व बच्चे घर के अंदर थे उन्हें निकलने नही दिया गया स्थानीय प्रयत्क्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि न तो घर के सदस्यों को निकलने दिया जा रहा था और न नपा प्रशासन बात करने को तैयार था
गौरतलब है कि उपरोक्त मामले में न तो पीड़ित परिवार को कोई नोटिस दिया गया और न ही कोई सूचना ,फिर भी अतिक्रमण हटाने के नाम पर कार्यवाही हुई बताया जा रहा है कि उपरोक्त भवन के निर्माण की मंजूरी नगर पालिका द्वारा दी गई है तथा चार माह पूर्व जब मोहनस्वरूप झा को अतिक्रमण करने की बात कही गई तब से पीड़ित परिवार कोर्ट में फरियादी बनकर कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहा है चूंकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है फिर नपा द्वारा इस तरह की घोर आपत्ति जनक कार्यवाही करना द्वेषपूर्ण भाव दर्शता है उक्त मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता अम्बरीष शर्मा गुड्डू भैया घटना स्थल पर पहुंचे और उसके बाद पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महंत ,व्यापार मंडल के नेता देवेश बबलू महंत सहित नगर के नागरिक व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचते गए


,पीड़ित परिवार के साथ भाजपा नेताओं के नेतृत्व में
थाना लहार पहुंच कर पीड़ित परिवार के साथ न्याय व महिलाओं से हुई अभद्रतापूर्ण व्यवहार के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपा नेताओं के सामूहिक नेतृत्व में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन शुरू हुआ लगातार 8 घण्टे के धरने के बाद भिण्ड कलेक्टर सतीश कुमार व एसपी भिण्ड शैलेंद्र कुमार सिंह थाना लहार पहुंचे उसके बाद 4-5घण्टे की जद्दोजहद के बाद समझाइश दी गई किंतु धरना रात्रि 11 :30 तक जारी था हालाकिं उपरोक्त धरने के मध्य देर शाम प्रदेश सरकार द्वारा नगरपालिका सीएमओ और उसके बाद एसडीएम लहार को तत्काल प्रभाव से लहार से हटाकर अटैच कर दिया गया
किंतु धरने पर बैठे नागरिक बड़ी कार्यवाही के लिए अड़े हुए हैं इस अवसर पर भाजपा नेता अम्बरीष शर्मा के साथ पूर्व विधायक मथुरा महंत ,रसाल सिंह ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष नन्दराम बघेल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामकुमार महते ,संतोष बौहरे योगेंद्र सिंह मण्डल अध्यक्ष जबर सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम शर्मा , नमो संघ प्रदेशाध्यक्ष मुकेश दीक्षित किसान मोर्चा के रणवीर राठौर महामंत्री देवानंद नायक ,धर्मेंद्र जादौन , युवा मोर्चा अध्यक्ष छोटू तिवारी अल्पसंख्यक मोर्चा अरफाज खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ