ऐतिहासिक कलश यात्रा का साक्षी बना नगर लहार ,परमपूज्य चिन्मयानंद बापू करेंगे कथावाचन




लहार : नगर में भाजपा नेता अम्बरीष शर्मा गुड्डू भैया द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है जिसमे शुक्रवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया ,कलश यात्रा इतना व्यापक रूप ले लिया था जिसकी परिकल्पना भी शायद किसी के द्वारा की गई हो यह यात्रा अद्भुत अकल्पनीय व ऐतिहासिक रूप धारण कर चुकी थी जिसका साक्षी आज नगर लहार बना साथ ही आज वह जनसमुदाय भी अपने आपको सौभाग्यशाली समझ रहा होगा जो इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा था नगर में चारो तरफ एक ही चर्चा है कि ऐसा अद्भुत आयोजन अभी तक सम्पूर्ण अंचल में शायद ही हुआ होगा इस आयोजन में राष्ट्रीय सन्त श्री चिन्मयानंद बापू के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है कथा में परीक्षत श्रीमती अरुण रमेशचंद्र शर्मा सीकरी जागीर है जोकि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अम्बरीष शर्मा के माता पिता है 14 अप्रेल को भागवत कथा का समापन व विशाल भंडारा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ