लाडली बहना योजना के आवेदन बढ़-चढ़कर करें, प्रत्येक लाडली बहन को प्रत्येक महीने मिलेंगे 1 हजार रूपये

  • लाडली बहना योजना के आवेदन बढ़-चढ़कर करें, प्रत्येक लाडली बहन को प्रत्येक महीने मिलेंगे 1 हजार रूपये

  • मध्यप्रदेश की प्रत्येक लाडली बहन को आत्मनिर्भर बनाने योजना है लाडली बहना योजना


ग्वालियर। लाडली बहना योजना के आवेदन बढ़-चढ़कर करें। योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाडली बहन को प्रति माह 1 हजार मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाडली बहनों के सीधे बैंक खातों में भेजेगी यह बात पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने वार्ड 52 में गुडा स्थित द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सहयोग से आयोजित लाडली बहना योजना के आवेदन के निमित्त आयोजित शिविर में कहीं। 

वार्ड 52 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रतिनिधि, युवा नेता शुभम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश के प्रत्येक लाडली बहन को आत्मनिर्भर बनाने की योजना है लाडली बहना योजना। यह योजना महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी और आपके भाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाए हैं। जिससे आपको छोटे-पूरे काम के लिए अपने पति, पिता व भाई से आर्थिक मदद नही मागनी पड़ेंगी। और आप आत्मनिर्भर बनोगीं। योजना का लाभ लेने के लिए अपनी समग्र आईडी की केवाईसी करा कर अपने वार्ड व पंचायत कार्यालय या शिविर में पहुंचकर आवेदन अवश्य करें। यह आवेदन निःशुल्क व उसी वार्ड व पंचायत या शिविर में होंगे जहां की आपकी समग्र आईडी है। इस बात का आप लाडली बहने विशेष ध्यान रखें। 

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जनवेद चौरसिया ने कहा जिस तरह भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की सरकार और हमारे भाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना से लाडली बेटियों को मदद पहुंचाई थी। उसी तरह लाडली बहना योजना आप लाडली बहनों को सशक्त बनाएगी।

आवेदन देते हुए वार्ड 52 की लाडली बहने उत्साह से लबरेज दिखीं और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भैया शिवराज सिंह चौहान को आशीर्वाद देते हुए बोली भाजपा सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। देश-प्रदेश में जनहितेषी भारतीय जनता पार्टी की सरकार यूं ही बनी रहे। आगामी चुनाव में हम भी अपनी गलती सुधार कर शहर में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन बायेंगे। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने ही विकास किया है और विकास करेगी, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है। क्योंकि जिस कांग्रेसी पार्षद, विधायक, महापौर को हमने अपने क्षेत्र से जिताया उन्होंने जीतने के बाद एक बार भी हम जनता-जनार्दन की सुध नहीं ली। और एक आप भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता है जो दिन रात हमारी सेवा कर रहे हैं, हमारी चिंता कर रहे हैं। इसीलिए अबकी बार हम जनता-जनार्दन किसी के बहकावे में नहीं आएंगे और भारतीय जनता पार्टी की चिंता करते हुए चुनाव में कमल के फूल के सामने वाला ही बटन दबाएंगे। जिससे आप भाजपा के नेता व कार्यकर्ता और अधिक सशक्त होंगे और हमें सशक्त कर पाएंगे।

शिविर में प्रमुख रुप से पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जनवेद चौरसिया, ग्वालियर व्यापार मेला की पूर्व डायरेक्टर ममता आर्य , वार्ड 52 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रतिनिधि युवा नेता शुभम चौधरी, अरुण चौहान, नरोत्तम जादौन, भूरा रावत, रानी गौड, पवन सिकारिया,  शैलेंद्र तोमर , हरेंद्र आर्य, वार्ड ऑफिसर सौरभ शाक्य सहित बड़ी संख्या में वार्ड 52 की लाडली बहने उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ