
ग्वालियर। सोशल मीडिया पर तमंचे और पिस्टलों के साथ वीडियो बनाने वाले तीन लड़कों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। तीनों ग्वालियर में अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे। पुलिस को कुछ समय से इनकी शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने इन्हें गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों के नाबालिग हैं। इनकी उम्र 6 से 17 वर्ष के बीच है।

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए युवकों में शिवांग भार्गव (17), सूरज उर्फ छोटू कठेरिया (16) और गोलू गौड़ (16) है। तीनों सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो डालते रहते हैं। इनमें वे अवैध हथियारों के साथ दिख रहे हैं। एक वीडियो में एक बाइक पर चार युवक दिख रहे हैं, जिनमें से एक अवैध तमंचा लहरा रहा है।
0 टिप्पणियाँ