अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सत्य और अहिंसा का रास्ता भूल गई है। बीजेपी सरकार बुलडोजर के रास्ते पर है। बीजेपी भी वही रास्ता अपना रही है, जिस पर कांग्रेस चलती थी। सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, सब कांग्रेस के इशारे पर चलते थे। अब ये एजेंसियां बीजेपी सरकार के इशारे पर चल रही हैं। अखिलेश यादव ने भगवान श्रीकृष्ण और महात्मा गांधी की चर्चा कर यूपी और गुजरात के पुराने संबंधों का भी जिक्र किया।
0 टिप्पणियाँ