हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मनीष विद्यापीठ स्कूल ने नगर की सभी माताये और बहिनो के साथ बड़े ही हर्ष उल्लास से होली का उत्सव आज दिनाँक 12/03/2023 दिन रविवार को रंग पंचमी के दिन मनाया और बगैर पानी की अर्थात सूखी होली अबीर गुलाल के साथ खेली। जिससे पानी का भी अपव्यय न हो और पानी बचाओ का सन्देश भी सभी को दिया।
विद्यालय की संचालिका अनीता बडेलाल महते ने होली मिलन समारोह में बताया कि माता की भक्ति से बालक इस लोक को, पिता की भक्ति सर मध्यलोक को और गुरु की भक्ति से ब्रह्मलोक को प्राप्त कर लेता है ।
इसी क्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या नेहा त्रिपाठी ने बताया कि माता कयाधु के विष्णु भक्त होने के कारण भक्त प्रहलाद जैसा बालक जैसा जन्म लेता है जिसने होलिका जैसी बुराई को जलाकर भस्म कर दिया ये सब माँ की महिमा के कारण संभव हो सका। इसलिए मातृ शक्ति होली मिलन समारोह का आयोजन विद्यालय द्रारा किया गया।
होली मिलन समारोह की अध्यक्षता श्री मति रीना राजावत मुख्य अतिथि आरती जैन अतिथि दुर्गा यादव एवम विशिष्ठ अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्री मति रामकुमारी त्रिपाठी ने की ।
अध्यक्ष महोदया ने होली में पानी के अप्पव्यय को भी रोकने को कहा और सूखी होली खेलकर माताओ और बहिनो को अबीर गुलाल लगाया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षका श्रुति त्रिपाठी एवम अतिथि परिचय मोहिनी राजावत ने करवाया।
विद्यालय प्रबंधन ने मातृ शक्ति के लिए विभिन्न प्रकार के खेलो की भी व्यवस्था करवाई थी प्रमुख खेल चेयर रेस, नीबू रेस, राउंड पिलो आदि खेल खिलवाए जिसे सभी ने बड़ी ही उत्साह के साथ खेलो में भाग लिया खेलो का संचालन सपना शर्मा और निशा अग्रवाल के द्धारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओ और बहिनो ने मिलकर गीत गाये और संगीत की घुन पर नृत्य भी कर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी माताओ और बहिनो के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। इस उत्सव में विद्यालय की सभी शिक्षकाओ ने भरपूर सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया और अंत में विद्यालय की संचालिका ने सभी का आभार व्यक्त किया और विद्यालय में ऎसे आयोजन लगातार होते रहे जिसके लिए सभी का सहयोग मिलता रहे ऐसी बात कही ।।।।


0 टिप्पणियाँ