इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई, खनिज अधिकारी के घर छापेमारी; आय से अधिक संपत्ति का मामला


इंदौर।
 धार जिले के तत्कालीन खनिज अधिकारी मोहन सिंह खतेड़िया के घर इंदौर लोकायुक्त ने छापेमारी की है। वे वर्तमान में जिला देवास में पदस्थ हैं। उनके खिलाफ लोकायुक्त भोपाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज होने के बाद इंदौर तुलसी नगर स्थित घर में छापेमारी की गई है। वेतन से लगभग तीन गुना ज़्यादा प्रॉपर्टी होने की संभावना जताई जा रही है। सर्च में मकानों के अलावा जमीन, व्यावसायिक प्लॉट, बेटे के नाम पर गिट्टी कंक्रीट रेडी मिक्स क्रशर प्लांट होने की जानकारी सामने आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ