म.प्र.के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 14 मार्च 2023 को अल्प प्रवास पर भिण्ड पधार रहे हैं।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल प्रातः9.30 बजे मुरैना से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः10 बजे हैलीपेड एसएएफ ग्राउण्ड भिण्ड आएंगे। राज्यपाल प्रातः10.10 बजे एसएएफ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। राज्यपाल प्रातः10.45 बजे भिण्ड से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः11 बजेे जनपद अटेर के ग्राम परा पहुंचेंगे। दोपहर 11.58 बजे से स्टेज कार्यक्रम, प्रदर्शनी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.20 बजे आंगनबाड़ी भवन का भ्रमण, प्रदर्शनी, पोषाहार वितरण, दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी के घर दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.45 बजे कार द्वारा भिण्ड के लिए प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे भिण्ड आएंगे एवं हैलीकाप्टर द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

0 टिप्पणियाँ