*सूर्य मंदिर पर पूजा अर्चना कर पार्टी के अभिनन्दन समारोह में शामिल हुए पिरोनिया*
*पिरौनिया का हुआ भव्य स्वागत उनाव में*
हाल ही में मध्यप्रदेश शासन द्वारा वांस एबं बांस शिल्प विकास बोर्ड के चेयरमैन बनाये गए भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया का आज भगवान भास्कर की नगरी उनाव में जोशीला भव्य स्वागत किया गया। केबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री पिरोनिया के स्वागत में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोगो ने फूलमालाएं पहनाकर जोशीले ढंग से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में बसंत गोठियाले,मंडल अध्यक्ष भज्जू राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील पंडा,सरपंच दिनेश शर्मा भी शामिल हुए।
स्वागत समारोह में शामिल उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए केबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की चिंता कर उन्हें उचित मंच देने का कार्य करने बाली पार्टी है। कार्यकर्ताओ से मेरा अनुरोध है कि बे पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते सदैव संगठन के हित मे कार्य करते रहे।उन्होंने कहाँ कि हिंदू धर्म मे जन्म से लेकर मरण तक बाँस शिल्प से हमारा गहरा नाता रहा है। जन्म के समय बाँस के सूप में हम बच्चों को सुलाने का कार्य करते हैं । शादी के मंडपों को भी हरे बाँस से सजाया जाता है। जन्म पूर्ण होने के बाद अंतिम यात्रा का विमान भी बाँस से बनाया जाता है। यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को बाँस शिल्प बोर्ड की जिम्मेदारी देकर केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। इसके लिए में मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का साधुवाद देता हूँ।
बाँस की भाँति पार्टी के संगठन को बढ़ाने का काम हम सब कार्यकर्ताओं को करना है।जिससे इस साल होने बाले विधानसभा चुनावों में पार्टी का कमल पुनः खिल सके।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भज्जू राय ने पिरोनिया का स्वागत फूलमालाएं,शॉल पहनाकर,श्रीफल भेंटकर किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से सरपंच दिनेश शर्मा,महामंत्री सुलतान सिंह परिहार,रामनिवास शर्मा जलज,अशोक दांगी,राधाकृष्ण दुबे, सुनील पंडा,बृजेन्द्र उपाध्याय, जग्गन सरपंच, रिंकू यादव, पवन यादव,विकास वर्मा,सीपी श्रीवस्राव,दमयंती खरक्या, प्रमोद सोनी,उमेश श्रीवस्राव ,राघव गुर्जर लालाराम पाल ,रामकुमार शर्मा, अतेंद्र गुर्जर ,श्याम बड़ेरिया, रविंद्र राधाकृष्ण दुबे ,बृजेंद्र उपाध्याय, सुनील बड़ेरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील पंडा,दिनेश शुक्ला, जयनारायण पंडा ,सुलतान परिहार, भ ज्जू परिहार ,विकास वर्मा ,प्रकाश चाचा ,दिनेश शर्मा ,हिमांशु उपाध्याय, रविंद्र कुशवाहा, प्रियंक पुरोहित ,बंटी कमरिया, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ