रौन जनपद पंचायत में मनरेगा भुगतान में हुआ बड़ा घोटाला ,स्वीकृति से अधिक भुगतान का मामला


भिण्ड : ज़िले की रौन जनपद पंचायत में मनरेगा योजना में बड़ा घोटाला हुआ है जिसमे मनरेगा योजना के दौरान कई पंचायतों में स्वीकृत मजदूरी से अधिक का भुगतान हुआ है वर्ष 2020-21 की सोशल ऑडिट में इस बात की जानकारी आयी थी
रौन की ग्राम पंचायत परसाला , मछण्ड , रेमजा ,इंदुर्खी ,चन्दौख , अचलपुरा में स्वीकृत मजदूरी से अधिक का भुगतान किया गया  इस मामले में कलेक्टर महोदय भिण्ड द्वारा आदेश क्रमांक जिपं/सा. आके./2022/2541भिण्ड जोकि दिनांक 21-03-2022 पत्र जारी किया था इस मामले में सहायक लेखा अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है साकांक्ष टीम द्वारा इस मामले में  पड़ताल  की गई जिसमें कई साक्ष्य सामने आए हैं इस मामले में साकांक्ष के संपादक देवानंद नायक ने वर्ष 2020 में जनवरी में एक लेख प्रकाशित किया था जिसमे लेखा अधिकारी की भूमिका और घोटाले की आशंका जताई थी  उसके बाद  पत्रकार नायक के विरुद्ध दुर्भावनापूर्ण तरीके से एक कोर्ट केस दर्ज कराया गया है जो कि न्यायालय में विचाराधीन है 
गौरतलब है कि इस मामले में वर्तमान नेताप्रतिपक्ष व लहार विधायक ने 14 जुलाई 2020 को विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से मनरेगा योजना में फर्जी कार्यो के आधार पर भुगतान का मामला उठाया था जिसमे रौन जनपद पंचायत की नौधा ,जैतपुरा गुढ़ा, इमलहा रायपुरा न.1 व लहार की अंधियारी न.2 ,बरेई , सुंदरपुरा एवं बरौआ में मनरेगा में फर्जीवाड़ा की बात उठाई थी सह लेखा अधिकारी के द्वारा अबैध तरीके से भुगतान व फर्जीवाड़े के मामले में पत्रकार देवानंद नायक द्वारा आर्थिक अपराध ब्यूरो को साक्ष्यों के साथ शिकायती पत्र भेज कर शिकायत दर्ज करवाई है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ