भाजपा नेता महंत निकलेंगे "लहार विजय संकल्प" पद यात्रा ,25 मार्च को होगा शुभारंभ




लहार : भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोमेश महंत आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लहार विधानसभा क्षेत्र में एक पद यात्रा निकालने जा रहे हैं प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह पद यात्रा लहार विजय पदयात्रा के नाम से 25 मार्च 2023 को लहार के आलमपुर कस्बे से मल्हार राव होलकर की छत्री से सुबह 11 बजे प्रारंभ होकर 25 अप्रेल 2023 तक चलेगी जिसमे लहार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव कस्बो के नागरिकों से संवाद किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ