असवार में आंगनवाड़ी पर ताला: बच्चों का हक़ बंद, जिम्मेदार नदारद!


*असवार में आंगनवाड़ी पर ताला: बच्चों का हक़ बंद, जिम्मेदार नदारद!*
📍 लहार (भिंड, मप्र)
लहार क्षेत्र के ग्राम पंचायत असवार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 2 और 3 पर ताला लटका मिला। मौके पर न तो कार्यकर्ता मौजूद थीं और न ही सहायिका, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी गई।
जानकारी के अनुसार, जब इस पूरे मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गुड्डी सक्सेना और शफेश कुमारी शाक्य लहार में परियोजना अधिकारी द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने गई थीं, लेकिन सवाल यह उठता है कि केंद्र को पूरी तरह बंद क्यों किया गया?
वहीं दूसरी ओर, सहायिका  अनिसा(केंद्र 2)  और सुनीता गुप्ता (केंद्र 3) बिना किसी सूचना या अवकाश के गायब पाई गई, जिससे व्यवस्था पर और भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
 ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। अक्सर आंगनवाड़ी केंद्र समय पर नहीं खुलते, जिससे बच्चों को मिलने वाला पोषण आहार और शिक्षा प्रभावित हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ