भिंड। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व प्रदीप सिंह राजावत को भिंड जिला में भारतीय जनता पार्टी का सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
राजावत लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। संगठन ने उनके अनुभव, कार्यशैली और मीडिया प्रबंधन क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
0 टिप्पणियाँ