कौन थे लोकेंद्र सिंह कालवी?
कालवी श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक संरक्षक थे। जयपुर में इस संगठन का मुख्यालय है। यह संगठन उस समय सुर्खियों में आया जब इसके सदस्यों ने 2018 में बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के सेट पर कथित रूप से दीपिका पादुकोण द्वारा निभाई गई रानी पद्मिनी भूमिका के लिए मारपीट की थी।
लोकेंद्र सिंह कालवी राजस्थान के पूर्व मंत्री कल्याण सिंह कालवी के बेटे थे। वह भैरों सिंह शेखावत के मुख्यमंत् कार्यकाल में प्रदेश के कृषि मंत्री भी थे। लोकेंद्र सिंह कालवी 2008 में इस उम्मीद में कांग्रेस में शामिल हुए थे कि उन्हें टिकट मिलेगा लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले कालवी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से हाथ मिला लिया। कालवी ने बाड़मेर-जैसलमेर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उनके पिता कल्याण सिंह कालवी उसी सीट से सांसद बने थे।

0 टिप्पणियाँ