ग्वालियर. मुरार में यातायात व्यवस्था सुधारने यातायात पुलिस ने सोमवार को अग्रसेन चौराहा के पास मुहिम चलाई। रास्तों में अवरोध बनकर खड़े तकरीबन 70 हाथ ठेलों को सड़कों से हटवाया गया। यह कार्रवाई खुला संतर से अग्रसेन चौराहा तक चली। फिर अग्रसेन चौराहा से बायीं तरफ खड़े होने वाले फल और सब्जी हाथ ठेले हटवाए गए। यह ठेले सड़क घेरकर खड़े जाते हैं, जिससे वाहनों को निकलने का रास्ता बिलकुल भी नहीं बचता। डीएसपी ट्रैफिक विक्रम कनपुरिया ने बताया कि इस कार्रवाई में मदालखत अमले का भी सहयोग लिया गया। इस दौरान डिवाइडर पर बोर्ड रखने वालों के बोर्ड भी जब्त किए गए। साथ ही सभी को चेतावनी दी गई कि दोबारा मार्गों पर हाथ ठेला या बोर्ड रखा पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ट्रैफिक मोती उर्रहमान ने बताया कि लगातार अभियान जारी रहेगा। वहीं यातायात पुलिस ने इंदरगंज क्षेत्र में भी कार्रवाई की।
0 टिप्पणियाँ