MP में डायल 100 के कर्मचारियों को जनवरी से वेतन नहीं

भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार के डायल 100 कंट्रोल रूम में कार्यरत कॉल टेकर और पायलट (ड्राइवर) जनवरी से परेशान हैं। दरअसल, इन्हें जनवरी से वेतन नहीं मिला नहीं है। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने की वजह से इन कर्मचारियों को अब घर चलाना मुश्किल हो रहा है। । त्योहार पर भी इन्हें वेतन नहीं मिला, जिससे इनकी होली बेरंग रही। ऐसा नहीं है कि पुलिस विभाग के पास पैसा नहीं है। लेकिन, ट्रेजरी से बार-बार बिल रिजेक्ट हो रहा है। सितंबर से विभागीय बिल पास ही नहीं हुए, जिस वजह से डिपार्टमेंट का 50 करोड़ रुपए का बकाया हो चुका पड़ा है।
9 जनवरी को मिला था दिसंबर का वेतन
मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100 सेवा में करीब 3,000 पायलट कार्यरत हैं। इनके अलावा भोपाल के डिपो चौराहा स्थित मध्यप्रदेश स्टेट पुलिस कमांड सेंटर में 300 लोगों से ज्यादा का स्टाफ चौबीसों घंटे सेवा देता है। यह कॉल टेकर हैं, जो डायल 100 को कॉल करने पर कॉल रिसीव और फॉरवर्ड करते हैं। यह सभी BVG (भारत विकास ग्रुप) इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से पुलिस कमांड सेंटर पर सेवाएं दे रहे हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इन सभी को कंपनी की तरफ से 9 जनवरी 2023 को आखिरी बार वेतन मिला था। इसके बाद से इन्हें वेतन नहीं मिला है। कई बार कर्मचारियों और कॉल टेकरों ने कंपनी के एचआर विभाग और अन्य जिम्मेदारों से बात की, लेकिन वेतन के संबंध में उनकी तरफ से कोई उचित जवाब नहीं दिया गया।
0 टिप्पणियाँ