भांडेर विधानसभा क्षेत्र के मंडल भांडेर में बूध विस्तारक योजना के अंतर्गत ग्राम नादिया में भांडेर के पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश बांस विकास एवं वांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री घनश्याम पिरोनिया के मुख्यातिथ्य में बूथ विस्तारक अभियान का शुभारंभ किया ।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज पाराशर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया ने कहा की बूथ को मजबूत करने के लिए बूथ विस्तारक अभियान का संचालन किया जा रहा है । आज बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी गण बूथों पर पहुंचकर बूथ सशक्तिकरण के इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं ।
पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता । इस वाक्य को लेकर कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर पार्टी से जोड़ने कि आवश्यकता है । कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल महामंत्री ओम प्रकाश रावत ने किया एवं आभार वरिष्ठ भाजपा नेता आज्ञाराम पाल किया ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अन्नू भारती,जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल ,पूर्व मंडल महामंत्री ओम प्रकाश रावत, महामंत्री विशुन सिंह यादव ,आज्ञाराम पाल, मंडल मीडिया प्रभारी भुवनेश पाराशर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी लोकेंद्र केवट, विनोद यादव ,राजेंद्र यादव सरपंच ,विशुन पाल,पवन यादव , सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे


0 टिप्पणियाँ