मनरेगा भुगतान में अनियमितता पाए जाने पर 6 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी




भिण्ड  :कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने मनरेगा भुगतान में अनियमितता करने वाले 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण 27 मार्च 2023 को प्रातः11 बजे कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करने को कहा है।
जिन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड श्रीमती सुनीता शर्मा, सहायक लेखा अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत भिण्ड श्रीमती चित्रा शिवहरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अटेर श्री राजधर पटेल, प्रभारी सहायक लेखा अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत अटेर श्री राजेन्द्र भदौरिया, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रौन श्री अरूण त्रिपाठी एवं प्रभारी सहायक लेखा अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत रौन श्री दिलीप मूढ़ोतिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ