MP News: रहली विधानसभा के शाहपुर में विकास यात्रा के दौरान लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यकर्ता झंडा उठाने में लगा रहता है और नेता सूटकेस भरकर इधर से उधर हो जाते हैं। उधर, कांग्रेस के जिला प्रभारी अवनीश भार्गव ने पलटवार करते कहा कि जिसे बिकना था, बिक गए, यहां अब सभी टिकाऊ हैं, टिकाऊ नहीं।
कार्यकर्ताओं ने लाठियां खाईं, लेकिन पार्टी नहीं बदली
मंत्री भार्गव ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं ने लाठियां खाईं हैं, लेकिन पार्टी नहीं बदली। कांग्रेसी नौटंकीबाज हैं। आगामी चुनाव में यह आपके पास आएं तो आप उनसे पूछना, भैया कितने में बिक हो और हमें कितने दे रहे हो। कांग्रेसी गड्डी जेब में रखते हैं और सूटकेस लेकर इधर से उधर और उधर से इधर हो जाते हैं। उल्लेखनीय है कि सागर जिले में तीन मंत्री हैं। जिनमें से एक राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह कांग्रेस छोड़कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में आ गए थे।



0 टिप्पणियाँ