पुलिस टीम पर हमला कर रेत माफिया ट्रैक्टर छु़़ड़ाकर ले गये, थाना प्रभारी रूबी तोमर घायल


मुरैना. एमपी के मुरैना में अवैध रेत का ट्रैक्टर पकड़ने पहुंची पुलिस पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। इस हमले में सिहोनिया थाना प्रभारी रूबी तोमर जख्मी हो गयी है। रेत माफिया पुलिस टीम पर हमला करने के बाद रेत का ट्रैक्टर भी छुड़ाकर फरार हो गये। यह पूरी घटना माता का पुरा गांव के पास की है। दरअसल सिहोनिया थाना प्रभारी रूबी तोमर को इस बात की जानकारी मिली थी कि माता का पुरा गांव के अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जा रहा है। इसी खबर पर सिहोनिया थाना रूबी तोमर अपने थाने के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी।

यहां पुलिस टीम ने रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ लिया लेकिन ट्रैक्टर पर सवार दोनों रेत माफिया भाग गये। जब पुलिस की टीम रेत वाले ट्रैक्टर को लेकर वापिस लौट रही थी तभी आधा दर्जन से अधिक रेत माफियाओं ने आकर पुलिस टीम पर हमला कर ट्रैक्टर छुड़ाकर लेकर गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ