गल्ला व्यापारी को लूटने की फिराक में थे 4 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


दो पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन व 15 जिंदा कारतूस, तीन देशी कट्टा 315 बोर के मय 06 जिंदा कारतूस तथा स्विफ्ट कार सफेद रंग एवं एक मिर्ची पाउडर का पैकेट।
पकड़े गये बदमाष मछंड थाना रौन जिला भिण्ड में एक गल्ला व्यापारी के साथ लूट करने की साजिश रच रहे थे।
ग्वालियर पुलिस ने गल्ला व्यापारी के साथ लूट की घटना कारित करने से पहले ही चार हथियारबंद बदमाशों को धरदबोचा।

ग्वालियर।शनिवार 11 फरवरी को पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को सूचना मिली कि कटारे फार्म भिण्ड रोड पर कुछ बदमाश एक स्विफ्ट कार में हथियार लिए हुए किसी गंभीर बारदात को करने की नियत से घूम रहे हैं। इसी पर से एसएसपी ने तत्काल ASP  ऋषिकेष मीणा  एवं ASP  पूर्व/अपराध) राजेश दण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना गोले का मन्दिर की टीमें बनाकर बदमाषों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशत किया गया।



थाना प्रभारी क्राईम TI अमर सिंह सिकरवार और TI गोले का मन्दिर रामनरेष यादव के द्वारा पुलिस की संयुक्त 2 टीमें बनाकर कार्यवाही हेतु लगाया गया। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस को बताये स्थान कटारे फार्म भिण्ड रोड पर पहुंची, वहां पर पुलिस टीम को सूनसान स्थान पर एक बिना नम्बर की स्विफ्ट कार खड़ी दिखी। पुलिस टीम द्वारा छिपकर देखा गया तो एक बदमाश कार के बाहर खड़ा था और वह किसी के यहां डकैती डालने की योजना एक दूसरे को समझा रहे थे। इसी बीच पुलिस को उपस्थित को देखकर कार के वाहर खड़ा बदमाश अंधेरे और भौगोलिक परिस्थिति का लाभ उठाकर भाग निकला, पुलिस की एक टीम द्वारा भाग रहे बदमाश का पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ में नही आया और दूसरी टीम द्वारा कार की घेराबंदी कर कार में बैठे 4 बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। कार सवार बदमाशों ने भी भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की घेराबंदी देख वह भाग नही सके। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये चारांे बदमाशों से नाम पता पूछने पर ड्रायवर सीट पर पाये गये व्यक्ति ने स्वयं को ग्राम भगुआपुरा थाना भगुआपुरा जिला दतिया का तथा उसकी बगल वाली सीट पर ग्राम दिमनी थाना दिमनी जिला मुरैना, पीछे की सीट पर बैठे व्यक्तियो ने यूपी के ग्राम सांपर थाना अजीतमल जिला औरैया एवं ग्राम मिहोना थाना मिहोना जिला भिण्ड का होना बताया तथा भागे हुये व्यक्ति को सकतपुरा ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये चारों बदमाषों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वह 5 लोग मछण्ड जिला भिण्ड में एक व्यापारी के यहा डकैती डालने के लिये कटारे फार्म पर एकत्रित हुए थे। उक्त चारों बदमाशों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्टल 32 बोर मैगजीन में 08 जिंदा कारतूस, एक देशी कट्टा 315 बोर का लोडेड व एक जिंदा कारतूस, एक पिस्टल 32 बोर की मैगजीन में 7 जिंदा कारतूस, एक देशी कट्टा 315 बोर का लोडेड व एक जिंदा कारतूस मिला तथा स्विफ्ट कार सफेद रंग की जिसके आगे पीछे नंबर प्लेट नही लगी है की तलाशी लेने पर कार में ड्रायवर सीट के नीचे एक देशी कट्टा 315 बोर का लोडेड एक जिंदा कारतूस पॉलिथिन में रखा मिला एवं कार में एक मिर्ची पाउडर का पैकेट भी मिला। इसके अलावा कार में एक मिर्ची पाउडर का पैकेट तथा कार की दो नंबर प्लेट मिली जो कि पकडे हुये बदमाशों ने स्विफ्ट कार की नंबर प्लेट होना बताया तथा कार का नंबर किसी कैमरे में ना आये इसलिये नंबर प्लेट निकाल लेना थे।
पकड़े गये शातिर बदमाषों के खिलाफ जिला ग्वालियर के थाना पुरानी छावनी, कम्पू, मुरार, हस्तिनापुर तथा जिला मुरैना के जौरा, बामोर, जिला मंडला, जगदलपुर(छत्तीसगढ़) में कई लूट, डकैती व चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध हैं। पकड़े गये बदमाषों से लूट व डकैती की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये पांचों बदमाष मछंड़ थाना रौन जिला भिण्ड के गल्ला व्यापारी के साथ लूट करने की साजिश रच रहे थे। इसके लिए बदमाशों ने व्यापारी की पूर्व में ही रैकी भी कर ली थी। इनको इस बात की भी जानकारी थी कि व्यापारी अपनी साइन मोटर सायकिल से बड़ी रकम लेकर सुबह लगभग 11 बजे मछंड की तरफ अकेला आता है और उसकी मोटर के पीछे थैला तथा हेलमेट बंधा होता है। जिसको रास्ते में लूटने की यह लोग योजना बना रहे थे। पुलिस टीम द्वारा मौके से फरार एक बदमाश की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ