नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और गिरफ्तारी की है। चैरियट प्रोडक्शन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजेश जोशी को ईडी ने गिरफ्तार किया है। गोवा चुनाव के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जोगी की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले बुधवार को CBI ने हैदराबाद से चार्टर्ड एकाउंटेंट बुचिबाबू गोरंटला को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।
जोशी ने अवैध रूप से कमाए 30 करोड़
राजेश जोशी पर आरोप है कि, उन्होंने गोवा चुनाव के लिए अपनी विज्ञापन कंपनी रथ विज्ञापन के माध्यम से आरोपी दिनेश अरोड़ा के जरिए कथित रूप से 30 करोड़ रुपए प्राप्त किए थे। ईडी के मुताबिक, दिल्ली में आप द्वारा नई आबकारी नीति लाए जाने के दौरान यह 30 करोड़ रुपए अवैध रूप से बनाए गए थे। बता दें कि, दिनेश अरोड़ा AAP के विजय नायर के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

0 टिप्पणियाँ