जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया के नेतृत्व में विकास खण्ड लहार के ग्राम चिरुली एवं ग्राम काथा में विकास यात्रा निकाली गयी। विकास यात्रा अन्तर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ कन्यापूजन कर किया गया। विकास यात्रा के दौरान अयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने उपस्थित जनों को शासन द्वारा संचालित विभागवार योजनाओं एवं उनके लाभ के संबंध में जानकारी दी। विकास यात्रा कार्यक्रम में जनसेवा अभियान अंतर्गत स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने उपस्थित आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भिण्ड जिले के सभी विकासखंडों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास यात्रा पहुंच रही है जिसके माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी जा रही है। ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के हित में कई योजनाएं प्रारंभ की हैं। प्रदेश की बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की जिसमें बेटियों को स्कूल में अध्ययन से लेकर विवाह में खर्च होने वाली राशि भी प्रदाय की जाती है। इसी तरह मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के लिए नवीन योजना शुरू की है जिसका नाम है लाड़ली बहना योजना जिसके तहत् अब महिलाओं को एक-एक हजार रूपये की राशि प्रतिमाह प्रदाय की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में कई प्रकार की जनकल्याणकारी योजना चलाई हैं जिनका लाभ लेकर लोग अग्रसर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत निरामयम् योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबल योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित आमजनों के हित में अनेक योजनाएं बनाई हैं।
#विकास_यात्रा_MP
#MPVikasYatra
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP

2 टिप्पणियाँ
Mahant ji se bahut bair dikhai deta hai apka
जवाब देंहटाएंयह खबर जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी की गई है नीचे शायद आपने पड़ा नही है पूरा पढा कीजिये और रही बात बैर की तो हम पत्रकार हैं हम तो हमेशा सत्ता का सकारात्मक विपक्ष ही है और दूसरी बात वैर उससे होता है जिससे कोई फायदा या नुकसान हो
जवाब देंहटाएं