ग्वालियर में स्पा सेंटर के बाहर कस्टमर से उलझी युवती, अर्द्धनग्न अवस्था में दूर तक भागी


ग्वालियर. पॉश कॉलोनी गोविंदपुरी के मिलेनियम प्लाजा में एक अर्द्धनग्न युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया। उसने एक स्पा सेंटर के बाहर एक युवक को पकड़कर जमकर हंगामा मचाया। महिला किसी बात को लेकर युवक से रुपए मांग रही थी। साथ ही गालियां दे रही थी। यह तमाशा वहां खड़े लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। कुछ ही देर बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हंगामा करने वाली युवती कौन थी और स्पा सेंटर से निकले युवक से उसका क्या विवाद था। चर्चा तो ऐसी भी है कि स्पा सेंटर से ही युवती और युवक निकले थे। फिलहाल यह पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा है।

वायरल VIDEO में एक अर्द्धनग्न युवती एक युवक से बहस कर रही है। उसे पकड़कर झगड़ा कर रही है और रुपए मांग रही थी। युवती के शरीर पर आधे ही कपड़े थे और युवक उससे बार-बार अपना हाथ छुड़ा रहा था। युवती उसे जाने नहीं दे रही थी। यह दृश्य देखकर वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। कुछ लोगों ने VIDEO बना लिया। इसी समय कुछ लोगांे ने युवक को सलाह दी कि वह युवती को धक्का देकर भाग जाए। इसके बाद युवक ने धक्का दिया और भाग गया। काफी दूर तक गालियां देते हुए युवती ने उसका पीछा किया, लेकिन वह युवक को नहीं पकड़ पाई। सोशल मीडिया पर आया यह VIDEO शहर के सिटी सेंटर की पॉश कॉलोनी गोविंदपुरी स्थित मिलेनियम प्लाजा के एक स्पा सेंटर के बाहर का बताया जा रहा है। अब युवक-युवती के बीच क्या विवाद था और युवती अर्द्धनग्न अवस्था में क्यों थी यह पता नहीं चल सका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ