लहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडोरी एवं अजनार में निकाली गई विकाश यात्रा


लहार :
मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा भिंड जिले से शुरू की गई विकाश यात्रा पूरे प्रदेश में जगह जगह निकाली जा रही है, उसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र लहार के ग्राम पंचायत मडोरी एवं अजनार में विकाश यात्रा निकाली गई।
इस दौरान भिंड जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, भिंड जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश किसान मोर्चा मंत्री नंदराम बघेल, लहार एस डी एम आर. ए. प्रजापति, जनपद सी.ओ. रामकुमार त्रिपाठी, बरिष्ठ भाजपा नेता लाल बहादुर सिंह राजावत, असवार मंडल अध्यक्ष अनूप त्यागी, लहार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा नीलम शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुहानी कुशवाहा, सेवाराम बघेल (सरपंच अजनार), सरपंच महेश वाल्मीकी, कृष्ण नारायण कुशवाहा (पूर्व सरपंच ररी), सुनील दीक्षित कैथा, रविन्द्र कुशवाहा बरेई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ