ग्वालियर. 20 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोप तांत्रिक और उसका परिवार पर है। आरोपों के मुताबिक तांत्रिक के बेटे ने महिला की 8 साल की बेटी पर कट्टा अड़ाकर VIDEO कॉल किया, जिसके बाद घर पर तांत्रिक ने महिला से रेप किया। इतना ही नहीं इस परिवार ने महिला पर सेक्स रैकेट में शामिल होने के लिए भी दबाव बनाया। आरोपियों ने महिला और उसकी बच्ची को बंधक बनाकर रखा। किसी तरह महिला भागी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना के 10वें दिन बच्ची को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने तांत्रिक, उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। तांत्रिक का भाई और उसकी पत्नी फरार हैं।
तांत्रिक, उसकी पत्नी और बेटा हिरासत में
ग्वालियर थाना प्रभारी राजेंद्र परिहार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस तत्काल थाने की टीम बनाकर तांत्रिक के घर पहुंची। सभी के मालनपुर भागने का पता चला। यहां से तांत्रिक, उसकी पत्नी और बेटे को हिरासत में लेकर महिला की बेटी को बरामद कर लिया गया। तांत्रिक का भाई और उसकी पत्नी भाग चुके थे।

0 टिप्पणियाँ