राम का चरित्र संपूर्ण मानस के लिए पाथेय है: पिरौनिया



जितेंद्र यादव/देवानंद नायक
दतिया 
 भांडेर के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  घनश्याम पिरौनिया ने आज हनुमानगढ़ी सरकार अजीतपुरा बैरछ मार्ग पर आयोजित नव दिवसीय श्री राम कथा के अवसर पर पहुंचकर रामायण जी का पूजन तथा मानस मर्मज्ञ श्री राघवेन्द्र शास्त्री अयोध्या धाम   जी का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया । तत्पश्चात कथा का श्रवण ग्राम वासियों के साथ किया । 
इस अवसर पर पूर्व विधायक  घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि राम का जीवन आदर्शों से भरा है, राम का चरित्र समस्त मानव समाज के लिए पाथेय के समान है । राम ने जीवन पर्यंत मर्यादाओं का पालन किया ,इसलिए हम उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कहते हैं । पूर्व विधायक  घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को राम के चरित्र से प्रेरणा लेकर अपने माता पिता और गुरुजनों के आज्ञा का पालन एवं जीवन में अनुशासन सीखना चाहिए । भगवान श्रीराम ने जीवन परयंत शोषित, पीड़ित, उपेक्षित, वंचित, वन में रहने वाले वनवासी, गिरिजन सबका सम्मान किया, और उन्हें गले लगा कर सामाजिक समरसता का भाव पैदा किया। वर्तमान समय में हमें भगवान श्री राम के बताए मार्ग का अनुसरण कर समाज में समरसता का भाव पैदा करना है ।
 इस अवसर पर भांडेर के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ,भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश, रावत मंडल महामंत्री बिशुन सिंह यादव ,पूर्व सरपंच रामेश्वर बंशकार, बलवीर यादव,रघुवीर पटवारी ,कमल सिंह यादव,इंद्रपाल यादव,पंकज यादव,राजेंद्र यादव ,पवन यादव,सुरेश यादव,दौलत सिंह यादव,सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।


*पूर्व विधायक पिरौनिया ने शोक संवेदना व्यक्त की*

भांडेर की पूर्व विधायक  घनश्याम पिरोनिया ने आज ग्राम सुनारी और माधौपुरा,में सुनारी  केशियर स्वर्गीय  अनिल यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की वही सचिव स्व, उत्तम यादव  के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की । पूर्व विधायक श्री पिरौनिया ने ग्राम माधौपुरा में सुरेश यादव की माताजी के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा अशोक यादव के माताजी के निधन पर दुख व्यक्त किया एव पथर्रा नारायण संजय कुमार यादव अध्यापक के पिता जी जाहर सिंह यादव के निधन पर एवम शोक संतप्त परिवारों से मिलकर दुख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना और इस असीम दुख को सहन करने की प्रार्थना की । इस अवसर पर उनके साथ रविंद्र यादव, संजय यादव ,आकाश यादव, भगवान सिंह, राममिलन सिंह यादव, कांशीराम यादव, जीवन सिंह, गजराज पटेल, शिवराज सिंह यादव ,रविंद्र, खुशीराम यादव,राकेश यादव सुरेंद्र यादव ,संजय यादव ,मनोज पटेल ,  गजराज सिंह यादव,कृष्ण कांत यादव,सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ