2023 में कमलनाथ छोड़ सकते हैं छिंदवाड़ा सीट

शिवपुरी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनाव न लड़ने वाले बयान पर शुक्रवार को सफाई दी। बोले – मैंने कभी नहीं कहा कि चुनाव नहीं लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि कल पत्रकारों के एक भोज में स्थानीय उम्मीदवारों की बात निकली। इस पर मैंने पत्रकारों से कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी तो मुझे है, क्योंकि मैं छिंदवाड़ा (विधानसभा) का नहीं हूं, बल्कि छिंदवाड़ा जिले की सौसर विधानसभा से हूं। मेरा निवास सौसर विधानसभा में आता है। सौसर वाले मुझसे कहते हैं कि आप यहां से चुनाव क्यों नहीं लड़ते? मैं उनसे कहता हूं कि मेरी पहचान छिंदवाड़ा से है और कम ही लोगों ने सौसर का नाम सुना होगा। उन्होंने साफ किया मैं कुछ समय बाद तय करूंगा कि कहां से चुनाव लड़ना है। सौसर या छिंदवाड़ा से।



दरअसल गुरुवार को पत्रकारों के भोज के बीच से यह बात राजनीतिक गलियारों में फैल गई कि कमलनाथ चुनाव नहीं लड़ेंगे। देर शाम कांग्रेस ने इसका खंडन भी कर दिया। फिर भी इस बात की चर्चा दूत तक गई। इस पर कमलनाथ ने कहा कि मैंने यह बात उस संदर्भ में की थी, जब स्थानीय लोगों को टिकट देने की बात की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ