नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह का आरोप, ‘बीजेपी बना रही सरकारी कर्मचारियों को पार्टी कार्यकर्ता




मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने बीजेपी और सीएम शिवराज सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. डॉ.गोविंद सिंह का कहना है कि ‘बीजेपी और सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी विकास यात्रा के बहाने सभी सरकारी कर्मचारियों को पार्टी कार्यकर्ता बनाने पर तुल गए हैं. पूरी विकास यात्रा के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने पूरी तरह से सरकारी मशीनरी लगा रखी है. डॉ.गोविंद सिंह ने कहा कि बीजेपी की यह विकास यात्रा बहुत जल्द विनाश यात्रा में बदल जाएगी’. वहीं कमलनाथ के सीएम उम्मीदवारी को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर कहा कि ‘हम 2023 का विधानसभा चुनाव कमलनाथ के ही नेतृत्व में लड़ने जा रहे हैं और इसमें पार्टी के सभी नेता एकमत हैं’.
*डॉ.गोविंद सिंह ने कहा कि ‘इतिहास की यह पहली सरकार है जो हजारो करोड़ो रुपए के कर्ज में है. यह ऐसी पहली सरकार है,जो लोकतंत्र का गला घोंटकर शासकीय कर्मचारियों को बीजेपी कार्यकर्ता बनाने में लगी है.उन्हें मजबूर किया जा रहा है कि वे विकास यात्रा में लोगों की भीड़ एकत्रित करें और बीजेपी की उपलब्धियों को गिनवाएं’.*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ