MP News :राज्य कौशल प्रतियोगिता में पंजीयन की तिथि 31 जनवरी तक बढ़ी


म.प्र. राज्य कौशल प्रतियोगिता 2022-23 में पंजीयन की तिथि 31 जनवरी 2023 तक बढ़ाई गई है। इस प्रतियोगिता में सभी शैक्षणिक संस्थायें प्रशिक्षण संस्थायें, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के छात्र तथा उद्योगों में कार्यरत कर्मचारी अपने हुनर को प्रदर्शन करना चाहता है वह राज्य कौशल प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन कराकर प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु पंजीयन एवं सहभागिता कराने हेतु छात्र एवं कर्मचारियों को संस्था प्रमुख प्रेरित करें। प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं है।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ