दतिया जिले के बड़ौनी नगर के श्री बृजकिशोर सूत्रकार द्वारा निर्मित बैडसीटें एवं टॉविल ग्वालियर में आयोजित अटल हैण्ड़लूम हैण्डीक्रॉफ्ट एक्सपो 2023 (क्राफ्ट मेले) में सैलानियों की पहली पसंद बनी हुई है।
मेले में आने वाले सैलानी हाथो-हाथ बृज किशोर द्वारा मिर्मित बैण्ड़सीटे एवं टॉविल हाथो-हाथ खरीद रहे है। जिससे इनके द्वारा उत्पादित सामग्री के बेहतर दाम भी मिल रहे है। इनके द्वारा बैडसीट के व्यवसाय में 10 से 12 बुनकरों को बड़ौनी में ही स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिल रहा है।
दतिया जिले के बड़ौनी नगर के वार्ड क्रमांक 11 के श्री बृजकिशोर सूत्रकार ने बताया कि बड़ौनी में उनकी पारस टैक्सटाईल्स के नाम से हथकरघा संस्था है। इस संस्था के माध्यम से बैडसीट एवं टॉविल का निर्माण करते है। इस व्यवसाय से 10 से 12 बुनकरों को रोजगार भी दे रहे है। उन्होंने बताया कि शासन के सहयोग से ग्वालियर में आयोजित अटल हैण्डलूम हैण्डीक्रॉफ्ट एक्सपो 2023 में उन्हें निःशुल्क दुकान भी मिली है। इस दुकान के माध्यम से उनके द्वारा निर्मित बैडसीट, टॉविल आदि उत्पादों का विक्रय कर रहे हैं जो इस क्राफ्ट मेले में आने वाले सैलानियों को खूब भा रहे है जिन्हें सैलानी हाथो-हाथो खरीद भी रहे है। उत्पादों से उन्हें बेहतर दाम भी मिल रहे है। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर शासन द्वारा आयोजित शिल्प मेलों में भी भाग लेते है।
श्री बृजकिशोर ने बताया कि शासन द्वारा बुनकरों के हुनर को बढ़ावा देने एवं हस्तलिशल्प उत्पादों को एक्सपो के माध्यम से मार्केट उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके लिए हस्तशिल्पकार शासन के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते है। इनका सम्पर्क सूत्र 9713067520 है।
श्री अनूप सिंह भारतीय
उपसंचालक
जनसम्पर्क दतिया
#खुशियों_की_दांस्ता
CM Madhya Pradesh
Dr. Narottam Mishra
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Revenue Department MP
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP

0 टिप्पणियाँ