एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तरीय एनीमिया मुक्त भारत की कन्वर्जेन्स बैठक कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें एनीमिया की व्यापकता को प्रभारी रूप से कम करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग तथा महिला बाल विकास के समन्वय से बहुआयामी रणनीति तैयार की गयी। बैठक में रिजनल कॉर्डिनेटर श्री रजनीश सक्सेना ग्वालियर द्वारा पी.पी.टी. के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.पी.एस. कुशवाह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे.एस. राजपूत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश शर्मा तथा समन्वित विभाग जिला शिक्षा अधिकारी व महिला एवं बाल विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सहयोगी विभाग जिला शिक्षा अधिकारी व महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को निर्देशित किया तथा स्वास्थ्य विभाग में सी.एच.ओ. के माध्यम से समस्त सरकारी स्कूलों में शत् प्रतिशत आयरन की टेबलेट प्रदाय हेतु निर्देशित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन सीरप प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्रों पर व 5 साल से 10 साल तक के सभी बच्चों को शासकीय प्राईमरी स्कूलों में प्रत्येक मंगलवार को आयरन की गुलाबी टेबलेट तथा कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के सभी बच्चों का आयरन की नीली गोली प्रत्येक मंगलवार का सभी शासकीय स्कूलों में दी जा रही है, इसकी मॉनिटरिंग हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया।

0 टिप्पणियाँ