केन्द्रीय जेल ग्वालियर में निरूद्ध रहे बंदी आनंद पुत्र बुद्धाराम नामदेव की मृत्यु के कारणों की न्यायिक जाँच की जा रही है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री धर्म कुमार के न्यायालय द्वारा यह जाँच की जा रही है। इस संबंध में 07 जनवरी 2023 तक साक्ष्य माँगे गए हैं।
केन्द्रीय जेल ग्वालियर में निरूद्ध रहे बंदी आनंद पुत्र बुद्धाराम नामदेव आयु 66 वर्ष निवासी जौरा जिला मुरैना की गत 31 दिसम्बर 2022 को सायंकाल लगभग 4:50 बजे मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को कोई अभ्यावेदन, शपथ पत्र या साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह 07 जनवरी 2023 तक प्रात: 11 बजे जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर ग्वालियर स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री धर्म कुमार के न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है। साक्ष्य प्रस्तुत करने की अवधि बीत जाने के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी।
#JansamparkGwalior

0 टिप्पणियाँ